Home
Categories
EXPLORE
True Crime
Comedy
Society & Culture
Business
Sports
Health & Fitness
Technology
About Us
Contact Us
Copyright
© 2024 PodJoint
00:00 / 00:00
Podjoint Logo
US
Sign in

or

Don't have an account?
Sign up
Forgot password
https://is1-ssl.mzstatic.com/image/thumb/Podcasts115/v4/72/3e/87/723e87ac-dd94-8d50-9fc0-393a345ede9e/mza_12663502750080132739.jpg/600x600bb.jpg
Batooni Kitaab
Batooni Kitaab
25 episodes
6 days ago
Delightful stories for children in Hindi
Show more...
Stories for Kids
Kids & Family
RSS
All content for Batooni Kitaab is the property of Batooni Kitaab and is served directly from their servers with no modification, redirects, or rehosting. The podcast is not affiliated with or endorsed by Podjoint in any way.
Delightful stories for children in Hindi
Show more...
Stories for Kids
Kids & Family
Episodes (20/25)
Batooni Kitaab
S3, Ep 4: सबसे मीठा आम, कहानी लेखक: मालविका शेट्टी, चित्रकार: अजंता गुहाठाकुरता, अनुवाद: मनीषा तनेजा, स्त्रोत: तूलिका प्रकाशन केंद्र पुस्तकें।
आपका सबसे पसंदीदा आम कौनसा है? दशहरी आम? बगडमपल्ली आम? हापुस आम? चौंसा आम? तोतापुरी आम? या फिर लंगड़ा आम? कौनसा आम है सबसे मीठा? पता करते हैं आज की कहानी से!
Show more...
4 years ago
15 minutes 6 seconds

Batooni Kitaab
S3, Ep: 3. लीला का दुलमुल दाँत। कहानी: ममता नैनी, चित्रकार: हबीब अली, अनुवाद: सुषमा रौशन, स्त्रोत: तूलिका प्रकाशन केंद्र द्वारा प्रकाशित किताबें
लीला एक छोटी सी बच्ची है। उसकी कक्षा के सभी दोस्तों के दाँत गिरने शुरू हो गए हैं। सभी के पास सुनाने के लिए अनेक कहानियाँ हैं।किसने अपने दूध की दाँत के साथ क्या किया? पता करते हैं आज की कहानी से!
Show more...
4 years ago
12 minutes 16 seconds

Batooni Kitaab
S3, Ep 2: गटिला, कहानी और चित्रकारी : लीसा और अंजोरा नोरोन्हा, स्त्रोत: कथा प्रकाशन केंद्र
इस दुनिया में तरह तरह के लोग हैं। सबकी पसंद और नापसंद एक नहीं हो सकती।हम सब खास हैं, अनोखे हैं। इस कहानी में गटिला गाय हमेशा दुःखी रहती है।उसे लगता है कि वह सुंदर नहीं है। पढिए गटिला कि इस समस्या का समाधान इस रंगीन, रहस्यमय और मजेदार कहानी से।
Show more...
4 years ago
16 minutes 50 seconds

Batooni Kitaab
Season 3, Episode 1: पासवर्ड क्या है? कहानी: वहीता मिस्त्री, अनुवाद: सदफ जाफर, चित्रांकन: राधिका टिपणिस, स्त्रोत: स्टोरी वीवर, प्रथम प्रकाशन केंद्र
मंजू भी आप ही की तरह एक छोटी सी, उत्सुक लडकी है। उसे ताले और चाबीयों से बेहद लगाव है।चाबियॅंा अलग अलग प्रकार की होती हैं। आज हम एक अलग प्रकार की चाबी के बारे में जानेंगे। उसका नाम है - पासवर्ड। आजकल के आॅनलाइन दुनिया में पासवर्ड के बिना कुछ भी करना मुमकिन नही है!
Show more...
4 years ago
17 minutes 44 seconds

Batooni Kitaab
S2-8: जुगाड़ से जादू लेखक: अजित नर्रा अनुवाद: संध्या गांधी वकील चित्रांकन: अर्कपरिया कोलेय स्त्रोत: स्टोर्यवीवेर, प्रथम प्रकाशन केंद्र
क्या आपने “जुगाड़ से जादू” खेला है ? नहीं? तो चलो आज एक नया खेल सीखें। यह तो हम घर बैठे भी खेल सकते हैं। चलिए पता करते हैं दादू और लज्जो से की उन्होंने जुगाड़ से क्या क्या चीजें ढूँढी और फिर उससे क्या जादू किया?!
Show more...
5 years ago
13 minutes 36 seconds

Batooni Kitaab
S2 7 : इस्मत की ईद
लेखक: फ़ौज़िया गिलानी विल्यम्ज़ अनुवाद: राजेश उत्साही चित्रांकन: प्रोईति राय तूलिका प्रकाशन केंद्र द्वारा प्रकाशित स्त्रोत: read.worldreader.org क्या आपने अपने नाप से बडे कपडे कभी खरीदे हैं? घर आकर उसकी तुरपाई करनी पडी होगी? इस्मत के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। इस्मत एक ख़ुशमिज़ाज इन्सान है। ईद के लिए वह अपने परिवार के लिए नए तोहफ़े ख़रीदता है। दुकानदार उसे खुद के लिए नई पतलून लेने के लिए राज़ी करता है। पर दुकान में केवल एक ही पतलून है और वो भी इस्मत के नाप से बड़ी! लम्बी पतलून छोटी करना तो आसान है, यह सोचकर वो पतलून घर ले जाता है। ईद आती है, साथ साथ इस्मत के लिए थोड़ा सा सदमा और थोड़ी सी ख़ुशी लिए। यह मज़ेदार कहानी जीवन का एक नज़रिया देती है। चलिए सुनते है!
Show more...
5 years ago
18 minutes 46 seconds

Batooni Kitaab
S2-6: लापता साबुन का रहस्य! लेखक: गीता धर्मराजन चित्रांकन: शुद्धसातवा बसु , चार्वाक दिप्ता स्त्रोत: books.katha.org
एक भयंकर असुर अपनी जर्मसेना के साथ दक्षिणपुर के लोगों में रोग फैलाने के लिए तैयार है! जब गाँव से सारे साबुन ग़ायब हो जाते हैं तो गाँव वालों के पास ख़ुद का साबुन बनाने के अलावा कोई उपाय नहीं! किसकी होगी जीत? जर्मसेना की या फिर दक्षिणपुर के निवासियों की? पता करते हैं इस अनोखी कहानी से! साबुन बनाएँ घर पर, स्वच्छता रखें हर पल! कहानी के अंत में गतिविधि।
Show more...
5 years ago
16 minutes 58 seconds

Batooni Kitaab
S2-5 चलो शिकंजी बनाएँ! लेखक: नंदिनी वाजपेयी अनुवाद: पूर्णेश कुमार त्रिपाठी चित्रांकन: निलूफेर वाडिया स्त्रोत: स्टोर्यवववेर, प्रथम प्रकाशन केंद्र
गर्मी बढ़ती जा रही है और हम कुछ ठंडा खाने या पीने के लिए बाहर भी नहीं निकल सकते। लेकिन हम घर पर कुछ ठंडा बनकर पी तो सकते हैं ना?! तो चलो शिकंजी बनाएँ! आठ दोस्त राजू चाचा ने दी हुई शिकंजी की विधि का प्रयोग करते हुए एक जग शिकंजी बनाने का निर्णय लेते हैं। लेकिन वह विधि की सामग्री को कैसे नापेंगे ? और वह किस प्रकार बराबर बराबर बाटेंगे ? चलिए इस कहानी से पता करते हैं।
Show more...
5 years ago
9 minutes 13 seconds

Batooni Kitaab
S2-4 बोंडापुर की अजब कहानी, लेखक: शमीम पदमसी, अनुवाद: सुषमा, चित्रांकन: अशोक रजगोपालन, स्त्रोत: तूलिका प्रकाशन केंद्र।
चलो सुनते हैं बोंडापुर की अजीबो ग़रीब कहानी! एक था राजकुमार जिसको किसी भी प्रकार का खाना पसंद नहीं आता है।एक दिन रसोईया उसे कुछ अलग चीज़ खाने को देता है...एक गरमा गरम सुनहरा गोला, बाहर से कुरकुरा, अंदर से नरम नरम...एक बोंडा! इसके बाद ना तो राजकुमार को रोक पाना आसान है और न ही इस मस्त कहानी को जिसका अंत एक स्वादिष्ट बोंडे की तरह ही है। चलिए सुनते हैं इस रसीली, चटपटी और मज़ेदार कहानी, बातूनी किताब की ज़ुबानी!
Show more...
5 years ago
10 minutes 20 seconds

Batooni Kitaab
S2-3 अक्कु हुई ग़ुस्सा। लेखक: विनायक वर्मा, अनुवाद: मधु बी जोशी, चित्रांकन: विनायक वर्मा। स्त्रोत : स्टोर्यवीवेर, प्रथम प्रकाशन केंद्र
ग़ुस्सा तो हम सभी को आता है। लेकिन जब ग़ुस्सा आए तो क्या करना चाहिए? एक लड़की है अक्कू और अक्कू को भी बहुत, बहुत ग़ुस्सा आता है। चलिए कहानी से पता करते हैं की अक्कू का ग़ुस्सा कैसे ठंडा हुआ और जब हमें ग़ुस्सा आए तो क्या करना चाहिए।
Show more...
5 years ago
11 minutes 11 seconds

Batooni Kitaab
S2-2 उमा और उपमा, लेखक: मीरा गणपति, अनुवाद: मनोहर नोतानी, चित्रांकन: रेणुका राजीव। स्त्रोत: स्टोर्यवीववर, प्रथम प्रकाशन केंद्र
क्या आप बच्चे खाने में सारी चीजें नहीं खाते? या फिर खाना खाने में घंटों लगा देते हैं? खाना ज़बरदस्ती मूँह में ठूँस तो लेते हैं और उसके साथ खिलवाड़ करते हैं? शायद उमा भी आप ही के जैसी है। उमा अपने नाश्ते को कभी नहीं खाती।उल्टे, उसको अपने नाश्ते के साथ चूहल करने में बड़ा मज़ा आता है। चलिए पता करते हैं उसके साथ क्या होता है?!
Show more...
5 years ago
10 minutes 36 seconds

Batooni Kitaab
S2-1: जूंगेदाई की चीजें। मौलिक कहानी लेखक: बालकोसेलीग्रूप, नीरज बालमी, अनुवाद: रोज़ लार्सन, चित्रांकन: सूजन चित्रकार।स्टोर्यवीवेर, प्रथम बुक्स।
Season 2: “देखभाल और करुणा” की पहली कहानी हमें सिखाती है अपनी चीज़ों की देखभाल करना। अगर हम अपनी चीज़ों की देख रेख कर सकें तभी तो दूसरों की देखभाल करना सीखेंगे!
Show more...
5 years ago
16 minutes 43 seconds

Batooni Kitaab
Season 2 trailer: देखभाल और करुणा
जनवरी के महीने में सुनिए कहानियाँ जिनका विषय है - “देखभाल और करुणा। एक दूसरे के प्रति, दुनिया के अनेक सजीव प्राणियों के प्रति और अपनी चीजों की देखभाल करना बहुत ज़रूरी है। हम साथ मिलकर एक दूसरे में प्यार बाँटें और ख़ुशियाँ बढ़ाएँ!
Show more...
5 years ago
3 minutes 34 seconds

Batooni Kitaab
Kahaani 12: दम-दमा-दम बिरयानी! लेखन:गायत्री तीर्थपुरा, अनुवाद: अश्विनी व्यास, चित्रांकन: क़ाबिनी अमीन। स्टोर्यवीवर, प्रथम बुक्स।
बाशा और सैनबी अपने माँ के हाथ की बनी बिरयानी बहुत पसंद करते हैं। बाशा को खाना बनाना बहुत पसंद है। अम्मी बीमार है, और सायरा चाची ने अभी अभी बताया है कि वो २३ लोगों के साथ खाने पर आ रही हैं! भावी रसोईये बाशा का मानना है कि अम्मी की दम बिरयानी वो भी बना सकता है। लेकिन समस्या यह है कि उसे बिरयानी के मसालों का अंदाज सिर्फ ४ लोगों के हिसाब से ही पता है। क्या यह जोड़ी वाकई मजेदार दम-दमा-दम बिरयानी बनाने में सफल होती है? जानने के लिए पढ़ें इस कहानी को!
Show more...
5 years ago
15 minutes 3 seconds

Batooni Kitaab
Kahaani 11: एक शेर पेरिस में, मौलिक कहानी और चित्रांकन - बीयट्रिस अलमन्या, हिंदी अनुवाद- मोनया माजुमदार।कथा वर्ल्ड लाइब्रेरी, कथा बुक्स।
चलिए आज हम बैठे बिठाए पेरिस की सैर करते हैं।पता करते हैं क्या होता है जब एक शेर अपने सवाना को छोड़ कर पेरिस घूमने निकलता है!
Show more...
5 years ago
13 minutes 6 seconds

Batooni Kitaab
Kahaani 10: मल्ली आ रही है! मौलिक कहानी: जीवा रघुनाथ, अनुवाद: सुमन वाजपेयी, चित्र: नैन्सी राज, तूलिका प्रकाशन
तोहफ़े लेना तो सबको अच्छा लगता है। पर तोहफ़े देना? यह तो सबसे अच्छा प्यार बाँटने वाला रिवाज है! जब मल्ली के मामा का परिवार गाव आया था तो उसने बहुत सारी चीजें दी थी। अब वह शहर जा रही है। क्या वे भी उसे कुछ देंगे? कहानी सुनिए और इस छुट्टियों के मौसम में अपने भाई - बहनों के लिए अपने हाँथों से तोहफ़े बनाइए और प्यार बाँटिए!
Show more...
5 years ago
8 minutes 53 seconds

Batooni Kitaab
Kahaani 9: जादुई चिट्ठी, मौलिक कहानी लेखक :आक़ीब जलील, अनुवाद: अभिलाषा सक्सेना, चित्रांकन: श्रेया सेन। कहानी स्त्रोत: स्टोर्यवीवेर प्रथम बुक्स
क्या आपने कभी चिट्ठी लिखी है? चिट्ठी लिखना एक बहुत ही अच्छी आदत है। आज की कहानी दो दोस्तों की कहानी है जो एक दूसरे को चिट्ठियाँ लिखते थे। एक बार ऐजाज़ को विक्रम की एक जादुई चिट्ठी मिलती है। इसमें क्या जादू है, कहानी सुनिए और पता कीजिए! कहानी के अंत में बच्चों के लिए एक बहुत मज़ेदार क्रिया भी है!
Show more...
5 years ago
16 minutes

Batooni Kitaab
Kahaani 8: लड़की जो हंसती जाती, लेखन - मीरा गनपथी अनुवाद- निर्मला शुक्ला चित्रकार- रोष. स्टोरी वीवर, प्रथम प्रकाशन
क्या आपको बहुत हंसी आती है? क्या हँसना ग़लत है? किसी को हंसी आए तो कैसे रोक सकतें हैं? T हो जाइए हंसने के लिए तैयार! आज सुनते हैं टी. सुंदरी की कहानी - लड़की जो हंसती ही जाती! टी. सुंदरी, रोज़ ही मुसीबत में फँस जाती है, क्योंकि ज़्यादातर चीज़ें उसे हँसा देती हैं। वह अपना मुँह बंद ही नहीं रख पाती। टी. सुंदरी जानना चाहती है कि क्या यह कोई समस्या है या यूँ ही हर समय हँसना आम बात है।
Show more...
5 years ago
17 minutes 19 seconds

Batooni Kitaab
Kahaani 7: दबंग गाय हमारी, Author: Mahasweta Devi. Tulika books
सर्दी का मौसम मेरा सबसे पसंदीदा मौसम है। अदरक वाली चाई मैं ४-५ से ज़्यादा बार तो पी ही जाती हूँ। लेकिन क्या आपने कभी किसी गाय को चाए पीते हुए सुना है? या फिर सर्दियों में कम्बल या जैकेट पहने सुना है? तो सुनाती हूँ ऐसे गाय की कहानी जो किसी से ना डरती है ना दबती है। उसके पेट में एक अजीब सी ज़बरदस्त भूँक है। वो किताबें, कपडें, मास मच्छी सब खा जाती है। सुनते है इसे ख़ास दबंग गाय की कहानी जो अजीबोग़रीब बर्ताव करती है और मज़े लाती है।
Show more...
5 years ago
20 minutes 18 seconds

Batooni Kitaab
Kahaani 6: दिवाली का त्योहार, ख़ुशियों की बौछार!
एक बातूनी सैर पर चलते हैं और पता करते हैं भारत के अलग अलग शहरों में और संस्कृतियों में दिवाली कैसे मनाई जाती है। कश्मीर से लेकर कन्यकुमारी तक और अरुणाचल प्रदेश से लेकर गुजरात तक देखते हैं किसने क्या खाया और अपना घर कैसे सजाया?! आपके ख़तों का इंतेज़ार रहेगा 👇🏻aabhasat@gmail.com
Show more...
6 years ago
23 minutes 30 seconds

Batooni Kitaab
Delightful stories for children in Hindi