सुनिए आस्था दीक्षित के जीवन की प्रेरक कहानी। आस्था दीक्षित एक एक्ट्रेस, लेखिका और प्रोफेशनल क्लासिकल डांसर है। वर्तमान में ये अपने पति के साथ फ्लोरिडा, यूएस में रह रही हैं। आपको बतादें नई दिल्ली में जन्मी आस्था दीक्षित लॉस एंजिल्स, कैलिफ़ोर्निया में पली-बढ़ी। आस्था ने द युनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफ़ोर्निया, लॉस एंजिल्स (UCLA) में एडमिशन लिया और यहाँ से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में स्नातक की उपाधि प्राप्त की इंजीनियरिंग करने के बाद इन्होंने इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अपने प्रयास शुरू किए, लेकिन इनका दिल इस काम में नहीं लगा। क्योंकि इनकी मंज़िल कुछ और थी। जी हाँ आस्था को सुकून मिलता था नृत्य करने में ही। नृत्य को अपनी आत्मा में बसाने वाली आस्था दीक्षित ने नृत्य में अपने इस जुनून को आगे बढ़ाने के लिए अपने कॉर्पोरेट करियर को पीछे छोड़ दिया और अपने गुरु से कत्थक की तालीम लेने के बाद इसे ही पेशेवर रूप से आगे बढ़ाया और अपनी खुद की डांस कंपनी स्थापित की। ये बहुमुखी प्रतिभा की धनी है, एक और जहां इनके अंदर नृत्य की कला कूट कूट कर भरी है तो वही इनके पास अभिनय की कला भी है।
Show more...