इस हफ़्ते खेल की दुनिया में क्या रहा ख़ास, किसने लपका कैच या किसने जीता मैच। क्रिकेट और हॉकी की ख़बरों के अलावा भी होगा बहुत कुछ एच टी स्मार्टकास्ट के इस पॉडकास्ट में, आपके होस्ट और दोस्त, रत्नाकर पाण्डेय के साथ।
आप सुन रहे हैं एच टी स्मार्टकास्ट और ये है लाइव हिंदुस्तान प्रोडक्शन।
All content for Khel Khel Mei is the property of livehindustan - HT Smartcast and is served directly from their servers
with no modification, redirects, or rehosting. The podcast is not affiliated with or endorsed by Podjoint in any way.
इस हफ़्ते खेल की दुनिया में क्या रहा ख़ास, किसने लपका कैच या किसने जीता मैच। क्रिकेट और हॉकी की ख़बरों के अलावा भी होगा बहुत कुछ एच टी स्मार्टकास्ट के इस पॉडकास्ट में, आपके होस्ट और दोस्त, रत्नाकर पाण्डेय के साथ।
आप सुन रहे हैं एच टी स्मार्टकास्ट और ये है लाइव हिंदुस्तान प्रोडक्शन।
भारत ने न्यूजीलैंड के साथ खेली गई टी20 सीरीज 3-0 से जीत ली है. सीरीज का आखिरी मैच कोलकाता में खेला गया. इसमें न्यूजीलैंड को 73 रनों से हार का सामना करना पड़ा. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने यह टी20 सीरीज जीती है. अब इसके बाद 25 नवंबर से कानपुर में टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा.
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
भारत टी20 वर्ल्डकप से बाहर हो गया है। न्यूजीलैंड के अफगानिस्तान को हराते ही भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद खत्म हो गई। अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 125 रनों का टारगेट रखा। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 2 विकेट खोकर मैच जीत लिया।
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
टी20 वर्ल्डकप में भारत को एक बार फिर से हार का सामना करना पड़ा. न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 8 विकेट से हरा दिया है. पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 111 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 2 विकेट खोकर मैच जीत लिया।
सुनिए इस हफ्ते खेल जगत की सभी खबरें रत्नाकर पांडेय के साथ |
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने 152 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में पाकिस्तान ने बिना गंवाए मैच जीत लिया। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम ने ताबड़तोड़ बैटिंग की।
सुनिए इस हफ्ते खेल जगत की सभी खबरें रत्नाकर पांडेय के साथ |
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
टी-20 वर्ल्डकप से पहले वॉर्म अप मैच खेले जा रहे हैं। भारत ने अपने पहले वॉर्म मैच में इंग्लैंड को बुरी तरह हराया। इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 188 रनों का टारगेट दिया। इसके जवाब में टीम इंडिया ने महज 3 विकेट खोकर मैच जीत लिया। इस दौरान लोकेश राहुल ने तूफानी अर्धशतक जड़ा। ईशान किशन ने 70 रन बनाए। अंत में ऋषभ पंत ने छक्का जड़कर भारत को जीत दिला दी। टीम इंडिया का अगला वॉर्मअप मैच ऑस्ट्रेलिया से है, जो कि 20 अक्टूबर को खेला जाएगा। वॉर्म अप मैच के बाद टी-20 विश्वकप में भारत का पहला मैच पाकिस्तान से 24 अक्टूबर को होगा।
सुनिए इस हफ्ते खेल जगत की सभी खबरें रत्नाकर पांडेय के साथ |
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
आईपीएल 2021 के पहले क्वालीफायर में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को चार विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ सीएसके नौवीं बार आईपीएल फाइनल में पहुंच गई है| नरेन की शानदार गेंदबाजी के दम पर कोलकाता ने बैंगलोर को सात विकेट पर 138 रन पर रोक दिया और चार विकेट से मैच जीत लिया। दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स बुधवार को आईपीएल 2021 के दूसरे क्वालीफायर में भिड़ेंगी।
सुनिए इस हफ्ते खेल जगत की सभी खबरें रत्नाकर पांडेय के साथ |
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
वर्ल्ड अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 17 साल की शैली सिंह ने इतिहास रच दिया है। शैली सिंह ने 6.59 मीटर की छलांग के साथ सिल्वर मेडल जीता। शैली सिंह लॉन्ग जंप में गोल्ड मेडल जीतने से एक सेंटीमीटर से चूक गई।
सुनिए इस हफ्ते खेल जगत की सभी खबरें रत्नाकर पांडेय के साथ |
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
भारत के एथलीट नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचा दिया। उन्होंने जैवलिन थ्रो में भारत को टोक्यो ओलंपिक्स का पहला गोल्ड मेडल दिलाया।नीरज ने फाइनल मैच में अपना पहला ही थ्रो 87.03 मीटर का फेंका। इसके बाद दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर का थ्रो फेंककर गोल्ड मेडल पक्का कर लिया। नीरज की इस सफलता के बाद उन्हें अब तक करोड़ों रुपये का ईनाम देने की घोषणा की जा चुकी है।
सुनिए इस हफ्ते खेल जगत की सभी खबरें रत्नाकर पांडेय के साथ |
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
टोक्यो ओलंपिक्स में भारत की शटलर पीवी सिंधु ने चीन की हे बिंग जियाओ को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। सिंधु ने पहले गेम में जियाओ को 21-13 से हराया। दूसरे गेम में दोनों की बीच कड़ा मुक़ाबला हुआ लेकिन सिंधु अपनी प्रतिद्वंद्वी पर भारी पड़ीं और उन्होंने यह गेम 21-15 से जीत कर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
सुनिए इस हफ्ते खेल जगत की सभी खबरें रत्नाकर पांडेय के साथ |
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को वनडे सीरीज में 2-1 से हरा दिया है। सीरीज का आखिरी मैच श्रीलंका ने जीता। टीम इंडिया के बैट्समैन सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। इसके बाद भारत ने टी-20 सीरीज में भी दमदार शुरुआत की।
सुनिए इस हफ्ते खेल जगत की सभी खबरें रत्नाकर पांडेय के साथ |
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
भारत ने श्रीलंका को कोलम्बो वनडे में 7 विकेट से हरा दिया है। श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट खोकर 262 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने महज 3 विकेट खोकर 36.4 ओवर्स में ही मैच जीत लिया।
सुनिए इस हफ्ते खेल जगत की सभी खबरें रत्नाकर पांडेय के साथ |
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने घोषणा की कि टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले दिल्ली के खिलाड़ी को तीन करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। दिल्ली सरकार ओलंपिक के सिल्वर मेडल विनर को दो करोड़ रुपये और ब्रांज मेडल विनर को एक करोड़ रुपये का पुरस्कार देगी।
सुनिए इस हफ्ते खेल जगत की सभी खबरें रत्नाकर पांडेय के साथ |
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
भारत की मेन्स क्रिकेट टीम शिखर धवन की कप्तानी में श्रीलंका पहुंच गई है। यहां 3 वनडे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। टीम मैनेजमेंट ने इस दौरे पर अपनी मेन टीम न भेजकर दूसरी टीम भेजी है। इसमें कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। पृथ्वी शॉ, देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन और नवदीप सैनी जैसे युवा खिलाड़ी शामिल हैं।
सुनिए इस हफ्ते खेल जगत की सभी खबरें रत्नाकर पांडेय के साथ |
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
पेरिस में हो रहे तीरंदाजी विश्व कप में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने गोल्ड मेडल जीता। दीपिका कुमारी, अंकिता भकत और कोमलिका बारी की टीम ने मिलकर फाइनल में मैक्सिको को हराया। इससे पहले शनिवार को अभिषेक वर्मा ने अमेरिका के क्रिष स्काफ को हराकर कम्पाउंड वर्ग में गोल्ड मेडल जीता था।
सुनिए इस हफ्ते खेल जगत की सभी खबरें रत्नाकर पांडेय के साथ |
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
राफेल नडाल टोक्यो ओलंपिक और विम्बलडन चैंपियनशिप में नहीं खेलेंगे। भारतीय फुटबॉल टीम एशियाई कप 2023 के क्वालीफायर्स के तीसरे राउंड में पहुंच गई है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेला जा रहा है। सुनिए इस हफ्ते खेल जगत की सभी खबरें रत्नाकर पांडेय के साथ |
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
वर्ल्ड के स्टार टेनिस प्लेयर नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन 2021 का खिताब अपने नाम कर लिया है। जोकोविच ने फाइनल में स्टेफानोस सितसिपास को हराकर फाइनल मैच जीता। जोकोविच ने सेमीफाइनल मुकाबले में राफेल नडाल को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
सुनिए इस हफ्ते खेल जगत की सभी खबरें रत्नाकर पांडेय के साथ |
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच के लिए टीम इंडिया इंग्लैंड पहुंच चुकी है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच 18 से 22 जून तक खेल जाएगा। यह मुकाबला साउथैम्पटन के द रोज बो'अल स्टेडियम में आयोजित होगा।
सुनिए इस हफ्ते खेल जगत की सभी खबरें रत्नाकर पांडेय के साथ |
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर है। IPL 2021 के बचे हुए सितम्बर-अक्टूबर में खेले जाएंगे। BCCI ने बताया कि ये मुकाबले UAE में खेले जाएंगे। BCCI की स्पेशल जनरल मीटिंग में यह फैसला लिया गया।
सुनिए इस हफ्ते खेल जगत की सभी खबरें रत्नाकर पांडेय के साथ |
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
दिल्ली पुलिस ने सागर धनखड़ हत्याकांड के आरोपी पहलवान सुशील कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद सुशील और उनके साथी अजय को रोहिणी कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सुशील को छह दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा है।
सुनिए इस हफ्ते खेल जगत की सभी खबरें रत्नाकर पांडेय के साथ |
Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने घोषणा की है कि उत्तर कोरिया 2022 वर्ल्ड कप क्वालीफिकेशन से हट गया है। फुटबॉल वर्ल्ड कप का आयोजन कतर में नवंबर-दिसंबर 2022 में होना है।