All content for Taaza Khabar - Daily News Headlines is the property of SRM Podcasts and is served directly from their servers
with no modification, redirects, or rehosting. The podcast is not affiliated with or endorsed by Podjoint in any way.
बिहार चुनाव के नतीजे घोषित। NDA को मिली 125 सीटें। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद रही सबसे बड़ी पार्टी। 75 सीटों पर जीता चुनाव। वाम दलों का भी बेहतर रहा प्रदर्शन। CPI-ML को मिली 12 सीटें वहीँ AIMIM ने भी जीती 5 सीट। कोरोना के चलते नए नियमों की वजह से चलती रही देर रात तक मतगड़ना।
ग्यारह राज्यों में उपचुनावों के नतीजे भी घोषित। 59 सीट पर हुआ था चुनाव। भाजपा ने जीती 59 में से 41 सीटें। मध्य प्रदेश में 19, गुजरात में 8, यूपी में 6 और मणिपुर में 4 सीटें मिली भाजपा को। छत्तीसगढ़ और हरयाणा की सीट कांग्रेस के नाम। मध्यप्रदेश में बनी रहेगी भाजपा की सरकार।
भारत के सक्रिय covid-19 मामले 106 दिनों के बाद पहली बार 5 लाख से कम हुए। स्वस्थ्य मंत्रालय ने कहा की यह हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है। भारत में कोरोना के कुल 4,94,657 मामले। कोरोना से हो चुकी है अभ तक 1,27,571 लोगो की मौत।
आईपीएल के फाइनल में मुंबई इंडियंस की जीता। दिल्ली कैपिटल्स ने बनाए थे 156 रन। मुंबई ने चेस करते हुए 19 ओवर के अंदर ही ख़त्म किया मैच। ट्रेंट बोल्ट रहे प्लेयर ऑफ़ दी मैच, जोफ्रा आर्चर को मिला प्लेयर ऑफ़ दी टूर्नामेंट का खिताब।