Home
Categories
EXPLORE
True Crime
Comedy
Society & Culture
Business
Sports
History
Fiction
About Us
Contact Us
Copyright
© 2024 PodJoint
00:00 / 00:00
Sign in

or

Don't have an account?
Sign up
Forgot password
https://is1-ssl.mzstatic.com/image/thumb/Podcasts211/v4/5e/ca/86/5eca86d8-2e8a-9c88-5871-a6e282467a13/mza_15614123461559931224.jpg/600x600bb.jpg
Love you Zindagi
livehindustan - HT Smartcast
100 episodes
2 months ago
हम सब अपनी जिंदगी में जो भी काम करते हैं, उनका मकसद होता है-खुश रहना और अपने लोगों को खुश देखना। इसके लिए हम खूब मेहनत करते हैं लेकिन इस दौड़भाग में कई बार हमारी सेहत पीछे छूट जाती है। दूसरी ओर हम औरतें इस मामले में और भी आलसी हैं, सबका खयाल रखते-रखते हम खुद को ही भूल जाती हैं। इसीलिए इस पॉडकास्ट में लाइव हिंदुस्तान की जयंती रंगनाथन बात करेंगी सेहत की- कुछ मन की और कुछ तन की। आप सुन रहे हैं एच टी स्मार्टकास्ट और ये है लाइव हिंदुस्तान प्रोडक्शन |
Show more...
Mental Health
Education,
Society & Culture,
Self-Improvement,
Health & Fitness,
Relationships
RSS
All content for Love you Zindagi is the property of livehindustan - HT Smartcast and is served directly from their servers with no modification, redirects, or rehosting. The podcast is not affiliated with or endorsed by Podjoint in any way.
हम सब अपनी जिंदगी में जो भी काम करते हैं, उनका मकसद होता है-खुश रहना और अपने लोगों को खुश देखना। इसके लिए हम खूब मेहनत करते हैं लेकिन इस दौड़भाग में कई बार हमारी सेहत पीछे छूट जाती है। दूसरी ओर हम औरतें इस मामले में और भी आलसी हैं, सबका खयाल रखते-रखते हम खुद को ही भूल जाती हैं। इसीलिए इस पॉडकास्ट में लाइव हिंदुस्तान की जयंती रंगनाथन बात करेंगी सेहत की- कुछ मन की और कुछ तन की। आप सुन रहे हैं एच टी स्मार्टकास्ट और ये है लाइव हिंदुस्तान प्रोडक्शन |
Show more...
Mental Health
Education,
Society & Culture,
Self-Improvement,
Health & Fitness,
Relationships
Episodes (20/100)
Love you Zindagi
51: स्वस्थ जीवन शैली: महामारी के साथ जीने का एक नया तरीका
कोरोना बस एक शारीरिक बीमारी नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी लोगो को कमज़ोर करती है। शारीरिक बीमारी से फिर भी लड़ा जा सकता है, पर बढ़ते दिन के साथ मानसिक तनाव, एंग्जायटी व डिप्रेशन इंसान को और कमज़ोर कर सकते हैं। लव यू ज़िन्दगी के इस एपिसोड में हिंदुस्तान की जयंती रँगनाथन के साथ जानिऍ की कैसे मानसिक रूप से भी कोरोना से लड़ा जा सकता है। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Show more...
1 year ago
19 minutes

Love you Zindagi
33: मोबाइल फोन की लत और उसके खतरे
मोबाइल फोन का इस्तेमाल अब महज बात करने तक ही सीमित नहीं है, जिंदगी के हर पहलू पर इसका दख़ल हो गया है। मोबाइल की घंटी सेहत के लिए ख़तरे की घंटी न बने, इसके लिए क्या करें, बता रही हैं इंदिरा राठौर। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Show more...
1 year ago
17 minutes

Love you Zindagi
वायु प्रदूषण और आपका स्वास्थ्य
इन दिनों दिल्ली और आसपास का मौसम सर्द हो चला है। इसके साथ ही प्रदूषण ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। ऐसे में प्रदूषण का बढ़ना अच्छा संकेत नहीं माना जा सकता। क्या-क्या समस्याएं हो सकती हैं इससे और कैसे इस मौसम में अपनी सेहत को दुरुस्त रखा जाए, बता रही हैं इंदिरा राठौर। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Show more...
1 year ago
14 minutes

Love you Zindagi
19: कार्डिएक अरेस्ट I सावधानियां
लव यू जिंदगी के इस एपिसोड में इंदिरा और नेहा बात करेंगे कार्डिएक अरेस्ट  के बारे में । कार्डिएक अरेस्ट एक ऐसी स्थिति होती है, जब दिल पूरी तरह से काम करना बंद कर देता है। इससे मरने वालों की संख्या में क्यों लगातार इजाफा हो रहा । आज के इस एपिसोड में इंदिरा राठौर और नेहा सेमवाल इसी पर चर्चा करेंगी। साथ ही विशेषज्ञ भी आपको बताएंगे कि कैसे आप कुछ सावधानियां बरतते हुए अपने दिल की हिफाजत कर सकते हैं। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Show more...
1 year ago
14 minutes

Love you Zindagi
अति हर चीज की बुरी होती है
अति हर चीज की बुरी होती है | कोरोना ने हमारी ज़िन्दगी में काफी चीज़ें बदल दी हैं | हमारा खाना पान, जीने का तरीका, यहाँ तक की हमारे सोचने तक का तरीका | काढ़ा, जड़ी बुटिया और कई आयुर्वेदिक औषधियों का सेवन करना हमने शुरू कर दिए | लकिन इन सभी का सेवन नियमित मात्रा में करना चाहिए | लव यू ज़िन्दगी के इस एपिसोड में हिंदुस्तान की जयंती रँगनाथन के साथ जानिए कि कैसे इससे बचाव किया जा सकता है | Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Show more...
1 year ago
21 minutes

Love you Zindagi
11: कैंसर को कैसे रोकें | लक्षण | व्यायाम | स्वस्थ भोजन
लव यू जिंदगी के इस एपिसोड में इंदिरा और नेहा बात करेंगी कैंसर के लक्षणों के बारे में और कैसे आजकल की प्रोसेस्ड ज़िन्दगी में उस से बचा जा सकता है।    Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Show more...
1 year ago
13 minutes

Love you Zindagi
दर्द के बारे में: इसके कारण, लक्षण और बचाव
बदन दर्द एक आम समस्या है जो लगभग हर किसी को होती ही है, लेकिन इसकी वजह से किसी काम में मन भी नहीं लग पाता है। कई लोग बदन दर्द के लिए दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन ज्यादा दवाइयों का सेवन भी शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। बदन दर्द के कई कारण हो सकते हैं। कभी-कभी गैस के कारण भी बदन दर्द हो सकता है जबकि कई बार नींद पूरी न होने के कारण भी शरीर में दर्द होता है। लव यू ज़िन्दगी के इस एपिसोड में सुने बदन दर्द, सर दर्द आदि क्यों और कैसे होता है और इसके इलाज के बारे में जाने | Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Show more...
1 year ago
12 minutes

Love you Zindagi
3: विषहरण | मानसिक विषहरण | शारीरिक विषहरण | स्वस्थ जीवन शैली
आज के इस एपिसोड में इंदिरा और नेहा बात कर रहे हैं हमारे शरीर की जरुरत 'डिटॉक्सिफ़िकेशन' के बारे में। क्या होता है डिटॉक्सिफ़िकेशन, कैसे पता चले इसे करने का सही समय और कैसे करे अपनी बॉडी को साफ़, सुनिए इस एपिसोड में।  Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Show more...
1 year ago
15 minutes

Love you Zindagi
आयुर्वेदिक उपचार के परिणाम देरी से क्यों? | Why are the results of Ayurvedic treatment delayed?
आयुर्वेद सदियों से हमारे लिए संजीवनी की तरह काम कर रहा है, लेकिन आयुर्वेदिक तरीके से किए गए उपचार का परिणाम देर से क्यों मिलता है? क्या आयुर्वेद बाक़ी उपचारों से ज़्यादा फायदेमंद है? हम किन तरीकों से इसे अपना सकते है? इन सब जानकारियों के लिए सुनिए इस एपिसोड को जिसमें हिंदुस्तान की एडिटर जयंती रंगनाथन बात कर रही है आयुष मंत्रालय की सलाहकार डॉ रेनू बत्रा से। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Show more...
1 year ago
21 minutes

Love you Zindagi
1: अवसाद | मानसिक बीमारी | मनोचिकित्सक बीमारी | लक्षण | समाधान
मेंटल इलनेस और डिप्रेशन, हमारे देश की सबसे कॉमन साइकेट्रिक इलनेस है। पर हमारे यहां तो कुछ साल पहले तक ही इसे बीमारी माना ही नहीं जाता था। आज के इस एपिसोड में इंदिरा और नेहा बात कर रहे डिप्रेशन, उसके लक्षण, उसके प्रभाव और उसके हल के बारे में है।  Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Show more...
1 year ago
12 minutes

Love you Zindagi
स्वच्छ शुद्ध आहार: रुचियों को जगाकर खुद का ख्याल रखें | Tips on Stress and Anxiety management
झमाझम बरसात का मौसम सुकून खुशहाली, गरमा-गर्म पकोड़ों के साथ जल भराव, सर्दी, जुखाम, टाइफाइड, पीलिया, डायरिया जैसी अन्य बीमारियों को भी साथ लाता है,। जिससे हमें कई बीमारियाँ होती हैं। अक्सर लोग मानसिक स्वास्थ्य, तनाव, चिंता जैसी अन्य समस्याओं को महत्व नहीं देते हैं, लेकिन इसका सही समय पर इलाज जरूरी है। वर्तमान समय में हर उम्र के लोगों में होने वाली इन समस्याओं और उनके लक्षणों के बारे में लोग खुलकर बात करने और सही सलाह लेने लगे हैं। इस एपिसोड में हम जानेंगे कि स्वच्छ आहार और उचित दिनचर्या के साथ इन सभी समस्याओं से कैसे राहत पाई जाए। सुनिए, हिंदुस्तान की एग्जीक्यूटिव एडिटर जयंती रंगनाथन के साथ शांति टीबी (TB), चेस्ट (Chest) एंड जनरल हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. दिलीप वार्ष्णेय के हेल्थ टिप्स को। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Show more...
1 year ago
15 minutes

Love you Zindagi
हृदय रोगियों के परिवारों के लिए सावधानी और आपातकालीन सलाह | Heart Patients wellness and emergency precaution tips
यदि परिवार में किसी एक को भी कोई बीमारी होती है तो पूरा परिवार ही फ़िक्र और चिंता से परेशान हो उठता है जिससे रोगी और भो परेशान और बोझ जैसा खुद को समझने लगता है और अक्सर आपातकालीन स्थितियों में सही सलाह न अपनाना या जल्दीबाज़ी में गलत कदम उठाने से भी कई दिक्कतें आजाती है इन्ही सब मुद्दों पर हमारे इस एपिसोड में सुनिए डॉ वरुण बंसल, हार्ट सर्जन एंड रोबोटिक एक्सपर्ट, हिंदुस्तान की एग्जीक्यूटिव एडिटर जयंती रंगनाथन से बात कर रहे है कि अपनी भावनाओं को संभाल के सही सावधानियों के साथ रोगी का इलाज कैसे करें और किन तरह की गंभीर स्थितियों से बच सकते है। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Show more...
2 years ago
16 minutes

Love you Zindagi
Robotic Technology से कैसे दिल का इलाज मुमकिन? | Heart Surgery Techniques and Blood Circulation
रोबोटिक टेक्नोलॉजी से बिना छाती और पांव में चीरा लगाए बाय पास सर्जरी, दिल में छेद, या स्टंट यानि छल्ले डालने जैसे अन्य ऑपरेशन्स संभव हुए है इस टेक्नोलॉजी से हम ऑपरेशन के दौरान कैमरा डाल के भी अंदर साफ़ देख सकते है इस एपिसोड में सुनिए डॉ वरुण बंसल, हार्ट सर्जन एंड रोबोटिक एक्सपर्ट से जो हिंदुस्तान की एग्जीक्यूटिव एडिटर जयंती रंगनाथन से बात कर रहे है कि कैसे टेक्नोलॉजी से हार्ट ऑपरेशन्स में मदद मिली है और लोगों को दर्द काम और रिकवरी रेट ज़्यादा देखने को मिला है। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Show more...
2 years ago
15 minutes

Love you Zindagi
युवाओं में क्यूँ बढ़ रहा है दिल की बीमारी का खतरा | Heart disease and Blood pressure symptoms and treatment
20 से 30 साल तक के युवक सेहत बनाने के लिए जिम जाते है लेकिन सही सलाह ना मानने की वज़ह से वहीं ट्रेडमिल या कोई कसरत करते हुए दम तोड़ देते है साथ ही दिल से जुड़ी कई बीमारियां है जो आगे चल के खतरनाक हो सकती है हालांकि, इससे डरने की बात नहीं क्यूंकि हमारे देश में इलाज उपलब्ध है लेकिन, इस में सबसे गंभीर ब्लड प्रेशर और मधुमेह से हार्मोंस में बदलाव आना और समय रहते ना इलाज लेने से ये जानलेवा हो सकता है। इन सभी से बचाव के उपाय सुनिए हिन्दुस्तान की एडिटर जयंती रंगनाथन को डॉ वरुण बंसल के साथ हार्ट स्पेशल सीरीज के दूसरे एपिसोड में। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Show more...
2 years ago
18 minutes

Love you Zindagi
दिल की बीमारी के लक्षण और उससे निपटने के घरेलु उपाय | Home remedies to tackle heart symptoms and genetic disease
दिल की बीमारी पर हमारा कोई जोर नहीं, लेकिन हम इससे खुद का बचाव समय रहते कर सकते है। ये बीमारियां अधिकतर जेनेटिक होती है लेकिन, इसके लक्षणों को पहचानने से हम किसी भी उम्र के मरीज को बड़े खतरे से बचा सकते है मगर कैसे, जानने के लिए सुनिए लाइव हिन्दुस्तान की एडिटर जयंती रंगनाथन को डॉ वरुण बंसल के साथ हमारे हार्ट स्पेशल सीरीज के part 1 एपिसोड में। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Show more...
2 years ago
15 minutes

Love you Zindagi
दांतों की समस्याओं का समाधान | Dental care tips for a healthy smile
दांतों की समस्या आजकल आम बात हो गयी है हर उम्र के लोग किसी ना किसी वज़ह से परेशान है इसीलिए इन तकलीफों से छुटकारा पाने के लिए , न सिर्फ घरेलू बल्कि तकनीकी उपाय भी है, बस जरूरत है तो सही तरीका अपनाने की, वही बात करे टेड़े-मेढ़े, पीले या, खराब दातों की तो आज इसके भी कई ईलाज है, ट्रीटमेंट हो या सर्जरी आपकी परफेक्ट स्माइल बरकरार रखने के लिए हिंदुस्तान की एग्जीक्यूटिव एडिटर जयंती रंगनाथन के साथ डॉ अनिल कुमार चांदना आपको बताएंगे घरेलू नुस्खों से ले के सर्जरी और डेंटल ट्रीटमेंट की वो सारी बातें जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Show more...
2 years ago
25 minutes

Love you Zindagi
दांतो मे कीड़े लगने से कैसे बचाए | How to prevent teeth cavity/decay
दाँतो में कीड़े लग जाना या दाँतो का सड़ के गिरना, अकसर हमने सुना है और देखा भी है, सड़े और काले दाँत किसे अच्छे लगते है। पर क्या हमने कभी ये सोचा है की ऐसा क्यों होता है। बड़ों और बच्चो, या फिर ये कहूँ की बच्चों में ही ये समस्या अधिकतम देखी गई है, तो कैसे अपने और अपनों के दातों की देखभाल करे? साथ ही किन सावधानियों और तरीकों और नियमित डेंटल चेकअप से आप बच सकते है। इस एपिसोड में सुनिए, हिंदुस्तान की एग्जीक्यूटिव एडिटर जयंती रंगनाथन के साथ डॉ अनिल कुमार चांदना को, और जानिए की एक हैप्पी और हेल्थी स्माइल कैसे बनाए रखें। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Show more...
2 years ago
20 minutes

Love you Zindagi
दूध के दाँतों की देखभाल कर टेड़े-मेढे दातों से बचे। Dental care tips for every age
माँ बनने वाली महिलाएं और नवजात शिशुओं की माएं अपनी और अपने शिशुओं के दांत और मुँह की देखभाल कैसे करें। शिशुओं के दूध के दातों को भी रोज़ किसी कपड़े से मसाज कर साफ़ करें। साथ ही बचपन से ही हमे अपने दाँतों की देखभाल कर टेड़े-मेढे दाँतों से बचना चाहिए। इस एपिसोड में सुनिए की क्यों डॉ अनिल कुमार चांदना बताते है की ब्रुश करने में टूथ पेस्ट की ज़रुरत नहीं केवल सही ब्रुश और सही तरीकें से करना चाहिए जिससे दाँतों में गंदगी न जमे। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Show more...
2 years ago
17 minutes

Love you Zindagi
दाँतों और मुंह को सही तरीके से क्यों और कैसे साफ़ करें?। Importance of Oral & Dental health
दाँतों को साफ़ करने के लिए बचपन से सिखाया जाता है क्यूंकि दांत हमारे मुँह और शरीर का सबसे अहम हिस्सा है इसलिए उन्हें सही तरीके से साफ़ करना और ब्रुश से ही साफ़ करना बेहद ज़रूरी है। यदि आप ऐसा नहीं करते, तो हमारे दांतों में कई कीटाणु जमते है जो दांतो को नुक्सान दे उनमें कैल्सियम की कमी बनाने लगते है और उनसे मौखिक और दंत से जुड़ी कई घनिष्ट बीमारियां पनपती है। इस एपिसोड में सुनिए, हिंदुस्तान की एग्जीक्यूटिव एडिटर जयंती रंगनाथन के साथ डॉ अनिल कुमार चांदना को की कैसे अपने दाँतों को साफ़ और स्वस्थ रखे। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Show more...
2 years ago
17 minutes

Love you Zindagi
श्वसन संबंधी रोगों से बचाव के उपाय | Tips and tricks for healthy lifestyle and respiratory system
स्वशन प्रणाली की समस्या आज हर दूसरे इंसान को है। बात करे कारण की तो कारण तो इसके काफी है, फिर चाहे धूम्रपान की आदत हो या हो प्रदूषण। इस समस्या ने आज बड़ों के साथ साथ बच्चों को भी अपने चंगुल में जकड़ रखा है, खास कर दिल्ली जैसे महानगर में, जहां जितनी रफ्तार से दुनिया चलती है उतनी रफ्तार से बीमारियां भी। पर अगर धूम्रपान और प्रदूषण नही तो क्या कोविद है इस समस्या की जड़? तो इससे बचाव के लिए हम क्या करे? कैसे हम ऐसी सावधानियाँ अपना सकते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ हमारे बच्चों को भी इस समस्या से बचा सकें? अपने आहार और पोषण की देखभाल के लिए हमें क्या कदम उठाने चाहिए? इस एपिसोड में, हिंदुस्तान की एग्जीक्यूटिव एडिटर जयंती रंगनाथन और डॉ. दिलीप. के. वार्ष्णेय आपके सभी प्रश्नों का उत्तर देंगे, साथ ही स्वस्थ जीवन जीने के लिए देंगे कुछ अत्यधिक उपयोगी सुझाव। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
Show more...
2 years ago
14 minutes

Love you Zindagi
हम सब अपनी जिंदगी में जो भी काम करते हैं, उनका मकसद होता है-खुश रहना और अपने लोगों को खुश देखना। इसके लिए हम खूब मेहनत करते हैं लेकिन इस दौड़भाग में कई बार हमारी सेहत पीछे छूट जाती है। दूसरी ओर हम औरतें इस मामले में और भी आलसी हैं, सबका खयाल रखते-रखते हम खुद को ही भूल जाती हैं। इसीलिए इस पॉडकास्ट में लाइव हिंदुस्तान की जयंती रंगनाथन बात करेंगी सेहत की- कुछ मन की और कुछ तन की। आप सुन रहे हैं एच टी स्मार्टकास्ट और ये है लाइव हिंदुस्तान प्रोडक्शन |