Home
Categories
EXPLORE
True Crime
Comedy
Society & Culture
Business
Sports
History
Fiction
About Us
Contact Us
Copyright
© 2024 PodJoint
00:00 / 00:00
Sign in

or

Don't have an account?
Sign up
Forgot password
https://is1-ssl.mzstatic.com/image/thumb/Podcasts114/v4/45/4c/c9/454cc98b-d309-3bb9-0ca7-ef1311f54595/mza_3145983671134089560.jpg/600x600bb.jpg
श्रीमद्भगवद्गीता यथारूप
Anant Ghosh
128 episodes
2 days ago
श्रीमद्भगवद्गीता अध्ययन
Show more...
Spirituality
Religion & Spirituality
RSS
All content for श्रीमद्भगवद्गीता यथारूप is the property of Anant Ghosh and is served directly from their servers with no modification, redirects, or rehosting. The podcast is not affiliated with or endorsed by Podjoint in any way.
श्रीमद्भगवद्गीता अध्ययन
Show more...
Spirituality
Religion & Spirituality
https://d3t3ozftmdmh3i.cloudfront.net/production/podcast_uploaded/12264833/12264833-1611662212813-a83f0b918a177.jpg
श्रीमद्भगवद्गीता यथारूप 4.23
श्रीमद्भगवद्गीता यथारूप
5 minutes 15 seconds
4 years ago
श्रीमद्भगवद्गीता यथारूप 4.23
*श्रीमद्भगवद्गीता यथारूप* अध्याय ४ श्लोक संख्या २३ *गतसङगस्य मुक्तस्य ज्ञानावस्थितचेतसः |* *यज्ञायाचरतः कर्म समग्रं प्रविलीयते || २३ ||* गत-सङगस्य– प्रकृति के गुणों के प्रति अनासक्त; मुक्तस्य– मुक्त पुरुष का; ज्ञान-अवस्थित– ब्रह्म में स्थित; चेतसः– जिसका ज्ञान; यज्ञाय– यज्ञ (कृष्ण) के लिए; आचरतः– करते हुए; कर्म– कर्म; समग्रम्– सम्पूर्ण; प्रविलीयते– पूर्वरूप से विलीन हो जाता है | *जो पुरुष प्रकृति के गुणों के प्रति अनासक्त है और जो दिव्य ज्ञान में पूर्णतया स्थित है, उसके सारे कर्म ब्रह्म में लीन हो जाते हैं |* तात्पर्य : पूर्णरूपेण कृष्णभावनाभावित होने पर मनुष्य समस्त द्वन्द्वों से मुक्त हो जाता है और इस तरह भौतिक गुणों के कल्मष से भी मुक्त हो जाता है | वह इसीलिए मुक्त हो जाता है क्योंकि वह कृष्ण के साथ अपने सम्बन्ध की स्वाभाविक स्थिति को जानता है, फलस्वरूप उसका चित्त कृष्णभावनामृत से विचलित नहीं होता | अतएव वह जो कुछ भी करता है, वह आदिविष्णु कृष्ण के लिए होता है | अतः उसका सारा कर्म यज्ञरूप होता है, क्योंकि यज्ञ का उद्देश्य परम पुरुष विष्णु अर्थात् कृष्ण को प्रसन्न करना है | ऐसे यज्ञमय कर्म का फल निश्चय ही ब्रह्म में विलीन हो जाता है और मनुष्य को कोई भौतिक फल नहीं भोगना पड़ता है | 🙏🏻🙏🏻🌹 *हरे कृष्णा* 🌹🙏🏻🙏🏻
श्रीमद्भगवद्गीता यथारूप
श्रीमद्भगवद्गीता अध्ययन